1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips: क्या आपके बच्चे भी खाने में करते हैं नखरे ? बनाए ‘पोहा नगेट्स’, बेहद आसान है रेसिपी

Coock Tips: क्या आपके बच्चे भी खाने में करते हैं नखरे ? बनाए ‘पोहा नगेट्स’, बेहद आसान है रेसिपी

अगर आपके बच्चे भी खाने-पीने खूब नखरे करते हैं और उन्हें रोज-रोज कुछ नया और टेस्टी चाहिए, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है । आज हम आपके लिए पोहा नगेट्स बनाने की आसान रेसिपी लाये हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

अगर आपके बच्चे भी खाने-पीने खूब नखरे करते हैं और उन्हें रोज-रोज कुछ नया और टेस्टी चाहिए, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है । आज हम आपके लिए पोहा नगेट्स बनाने की आसान रेसिपी लाये हैं।

पढ़ें :- Coock Tips : चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट choice

बनाने की सामग्री :

– पोहा (मोटा वाला): 1 कप

–  उबले हुए आलू: 2 मीडियम साइज

–  प्याज: 1 बारीक कटा हुआ

पढ़ें :- Coock Tips : हेल्दी डाइट के लिए परफेक्ट, आज ही बनाएं सोया चंक्स की टेस्टी सब्जी

–  हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई (अगर बच्चे खाते हैं तो)

–  अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

–  धनिया पत्ती: 2 चम्मच बारीक कटी हुई

–  बेसन: 2 चम्मच

–  चावल का आटा: 2 चम्मच (इसे और कुरकुरा बनाने के लिए)

पढ़ें :- Coock Tips : घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, लोग खाकर हो जाएँगे फिदा

–  नमक: स्वादानुसार

– लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच

–  हल्दी पाउडर: एक चौथाई छोटा चम्मच

–  गरम मसाला: एक चौथाई छोटा चम्मच

–  तेल: तलने के लिए

विधि :

पढ़ें :- Coock Tip : मीठे के शौकीन हैं, तो ट्राई करें कोकोनट रबड़ी, यहां जाने बनाने की Tips

–  सबसे पहले, पोहे को 2 मिनट के लिए पानी में भिगो दें और फिर छलनी में निकालकर उसका सारा पानी निचोड़ लें। फिर पोहे को हल्के हाथ से मैश कर लें।

–  इसके बाद एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए आलू और पोहा डालें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सारे मसाले (नमक, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला) मिलाएं।

–  इसके बाद, इसमें बेसन और चावल का आटा डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें ताकि एक गाढ़ा मिश्रण बन जाए।

–  अब अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिश्रण से छोटे-छोटे नगेट्स या टिक्की का आकार दें।

–  एक पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो आंच को मीडियम कर दें और नगेट्स को सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें।

–  जब नगेट्स कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

–  गरमागरम पोहा नगेट्स को टोमेटो कैचप या हरी चटनी के साथ परोसें। यकीन मानिए, बच्चे तो इसे चट कर जाएंगे और बार-बार इसकी फरमाइश करेंगे।

पढ़ें :- coock Hacks : इस क्रंची पालक-सरसों साग पकौड़े के साथ दोगुना हो जाएगा मौसम का मजा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...