1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा-वोट ऑनलाइन नहीं किए जा सकते हैं डिलीट

राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा-वोट ऑनलाइन नहीं किए जा सकते हैं डिलीट

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के कथित 'वोट चोरी' के लगाए गए आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों को पूर तरह से गलत और निराधार बताते हुए इसे खारिज कर दिया है।चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि, जनता की ओर से ऑनलाइन कोई भी वोट नहीं हटाया जा सकता।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के कथित ‘वोट चोरी’ के लगाए गए आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों को पूर तरह से गलत और निराधार बताते हुए इसे खारिज कर दिया है।चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि, जनता की ओर से ऑनलाइन कोई भी वोट नहीं हटाया जा सकता। हालांकि, चुनाव आयोग ने ये स्वीकार किया कि, कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदाताओं के नाम हटाने का असफल प्रयास किया गया था और मामले की जांच के लिए चुनाव आयोग ने खुद ही एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय

पढ़ें :- संसद में चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी सांसदों का ​प्रदर्शन: साधु बनकर बैठे दिखे पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने चढ़ावा चढ़ाया

भारत के चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि, राहुल गांधी के तरफ से लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है और किसी भी वोट को जनता द्वारा ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता है, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है।

साथ ही आगे कहा गया कि, 2023 में, आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए स्वयं चुनाव आयोग द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, आलंद विधानसभा क्षेत्र से 2018 में सुभाध गुट्टेदार (भाजपा) और 2023 में बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीत हासिल की थी।

 

 

पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...