1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hero Xpulse 421 : हीरो एक्सपल्स 421 का पहला लुक दिखा , जानें इंजन और फीचर्स

Hero Xpulse 421 : हीरो एक्सपल्स 421 का पहला लुक दिखा , जानें इंजन और फीचर्स

हीरो मोटोकॉर्प काफी समय से अपनी सबसे पावरफुल एडवेंचर बाइक हीरो एक्सपल्स 421 पर काम कर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hero Xpulse 421 :  हीरो मोटोकॉर्प काफी समय से अपनी सबसे पावरफुल एडवेंचर बाइक हीरो एक्सपल्स 421 पर काम कर रही है। हाल ही में इस बाइक को लद्दाख की वादियों में टेस्टिंग के दौरान कैमलाज (छिपे हुए) अवतार में देखा गया था। इसका ऑफिशियल लॉन्च अभी दूर है।

पढ़ें :- मारुति सुजुकी कंपनी ने Brezza Facelift की पहली झलक दिखाई, बुकिंग भी शुरू, डिजाइन से फीचर्स तक जानें क्या होगा नया?

डिजिटल रेंडर के मुताबिक, नई Hero Xpulse 421 अपने पुराने छोटे मॉडल्स की तुलना में काफी बड़ी, मस्कुलर और मैच्योर नजर आ रही है। हालांकि कंपनी ने इसके पारंपरिक एडवेंचर डीएनए (DNA) को बरकरार रखा है। इसका Stance काफी ऊंचा है और इसमें Long-travel suspension दिए गए हैं। इसका पूरा ढांचा इस तरह तैयार किया गया है जो ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ हाईवे पर लंबी राइडिंग के दौरान भी राइडर को पूरा आराम दे सके.

बाइक के अगले हिस्से की बात करें तो इसमें एक Tall windscreen दिया गया है। इसके साथ ही इसमें Vertically stacked headlamp unit दी गई है, जो इस बाइक को एक अनोखा चेहरा देती ।

इस एडवेंचर बाइक में आपको एक्सपोज़्ड फ्रेम, वायर-स्पोक व्हील्स (तार वाले पहिए) और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए Dual-purpose tire देखने को मिलते हैं। सुरक्षा और कंट्रोल के लिए इसके दोनों सिरों पर बड़े Disc brakes दिए गए हैं। इसके अलावा इंजन की सुरक्षा के लिए नीचे की तरफ एक मजबूत Underbody protection भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।

पढ़ें :- Xiaomi SkyNomad N90 Revealed : शाओमी ने अपनी नई एसयूवी से उठाया पर्दा,सोफे जैसी सीट्स, TV स्क्रीन और टेबल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...