1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 9 चौके व 8 छक्के जड़ ऑस्ट्रेलिया में ठोकी रिकॉर्ड सेंचुरी , रचा इतिहास

भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 9 चौके व 8 छक्के जड़ ऑस्ट्रेलिया में ठोकी रिकॉर्ड सेंचुरी , रचा इतिहास

भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Indian Sensation Vaibhav Suryavanshi) ने पहले टी-20, फिर वनडे और अब उनका टेस्ट में भी शानदार फॉर्म जारी है। बुधवार को अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया (Australian Under-19 Team)के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन बाएं हाथ के इस ओपनर ने सिर्फ 78 गेंदों में रिकॉर्ड शतक जड़ दिया।

By santosh singh 
Updated Date

ब्रिस्बेन। भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Indian Sensation Vaibhav Suryavanshi) ने पहले टी-20, फिर वनडे और अब उनका टेस्ट में भी शानदार फॉर्म जारी है। बुधवार को अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया (Australian Under-19 Team) के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन बाएं हाथ के इस ओपनर ने सिर्फ 78 गेंदों में रिकॉर्ड शतक जड़ दिया।

पढ़ें :- रियान पराग का कमेंटेटर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ की जगह क्रिकेट में बात करे

AUS में सबसे तेज यूथ शतक का रिकॉर्ड

पढ़ें :- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, आज दिल्ली के खिलाफ तीन छक्के दूर होंगे इतिहास रचने से

इयान हीली ओवल में भारत अंडर-19 टीम (Indian Under-19 team)  के इस शेर के नाम अब ऑस्ट्रेलियाई धरती पर यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। उन्होंने जनवरी 2023 में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 124 गेंदों में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई लियाम ब्लैकफोर्ड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

ब्रेंडन मैकुलम के बाद 100 गेंदों से कम समय में दो यूथ टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

14 वर्षीय खिलाड़ी ने 86 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और आठ छक्के शामिल थे। यह युवा खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम के बाद 100 गेंदों से कम समय में दो यूथ टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरा खिलाड़ी भी बन चुका है।

AUS-19 टीम 243 रन पर ऑलआउट

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम (Australian Under-19 team) अपनी पहली पारी में 243 रन पर सिमट गई। मीडियम पेसर दीपेश देवेंद्रन ने आधी कंगारू टीम को अकेले ही निपटा दिया। तमिलनाडु के 17 साल के लड़के ने 16.2 ओवर में 45 रन देकर पांच विकेट झटके। जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम (Indian Under-19 team) खबर लिखे जाने तक छह विकेट खोकर 356 रन बना चुकी थी। भारत की लीड 125 रन से ज्यादा की हो चुकी है।

पढ़ें :- BCCI ने वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का किया एलान, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

वेदांत त्रिवेदी ने भी जड़ा शतक

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भले ही 86 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वेदांत त्रिवेदी (Vedant Trivedi) का बल्ला बोलना जारी है। वेदांत भी शतक जमा चुके हैं और मैच में भारत के सर्वोच्च रन स्कोरर हैं। वैभव ने जहां तेजी से रन जुटाए तो वेदांत संयम के साथ एक छोर पर डटे हुए हैं। वह 123 रन पर अब भी नॉटआउट हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...