1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. iPhone 17 Air की इस हफ्ते होने जा रही एंट्री! CEO टिम कुक ने जारी किया टीजर

iPhone 17 Air की इस हफ्ते होने जा रही एंट्री! CEO टिम कुक ने जारी किया टीजर

iPhone 17 Air Launch date: आईफोन 16e को ग्लोबली लॉन्च करने के बाद टेक जाएंट एपल अगले सप्ताह एक बड़ा सरप्राइज देने वाला है। ब्रांड के CEO टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसका एक टीजर वीडियो जारी किया है। जोकि एपल का संभावित स्लिम आईफोन यानी iPhone 17 Air भी हो सकता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक

दरअसल, कुछ समय से iPhone 17 Air को लेकर कई लीक सामने आती रही हैं। जिसको लेकर दावा किया जाता रहा है कि नया प्रॉडक्ट अब तक सबसे स्लिम यानी पतला आईफोन होगा। वहीं, एपल के CEO टिम कुक ने अपने पोस्ट में एक 6 सेकेंड्स का वीडियो टीजर पोस्ट किया है। उसमें लिखा है- ‘There is something in the AIR.’ इस पोस्ट में Air शब्द को बीच से कट किया गया है, जो दर्शाता है कि यह प्रोडक्ट काफी हल्का और पतला होगा।

पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं

हालांकि, इस सप्ताह लॉन्च होने वाला एपल का अपकमिंग प्रॉडक्ट iPhone 17 Air हो, इसकी संभावना काम ही है, क्योंकि एप्पल अपनी iPhone सीरीज को हर साल सितंबर में लॉन्च करता है। ऐसे में नया डिवाइस Apple MacBook Air हो सकता है, जो लेटेस्ट M4 चिप के साथ आएगा। फिलहाल, टिम कुक ने अपनी पोस्ट में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह नया आईफोन होगा या फिर लैपटॉप? यह कहना अभी मुश्किल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...