1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026 में क्यों बेअसर दिख रहे जसप्रीत बुमराह? इस सीसन 19 ओवर में एक भी विकेट नहीं

IPL 2026 में क्यों बेअसर दिख रहे जसप्रीत बुमराह? इस सीसन 19 ओवर में एक भी विकेट नहीं

दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाने वाले जसप्रीत बुमराह इस बार IPL 2026 में फीके नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सीजन में अभी तक बुमराह 5 मैच में कुल मिलाकर 19 ओवर गेंदबाजी कर चुके है पर एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं और पिछले 6 मैचों से विकेटलेस हैं...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026 Updates: दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाने वाले जसप्रीत बुमराह इस बार IPL 2026 में फीके नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सीजन में अभी तक बुमराह 5 मैच में कुल मिलाकर 19 ओवर गेंदबाजी कर चुके है पर एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं और पिछले 6 मैचों से विकेटलेस हैं।

पढ़ें :- IND vs ZIM 3rd T20I : सीरीज जीतने के बाद आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

क्या फिटनेस है वजह?

आईपीएल 2026 से पहले बुमराह बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जहां उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस टेस्ट कराया। हालांकि किसी बड़ी चोट की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन मैदान पर उनकी लय पहले जैसी नहीं दिख रही। इस सीजन में उनका इकॉनमी रेट 8.63 है, जो उनके स्तर के हिसाब से काफी ज्यादा माना जा रहा है।

टीम से नहीं मिल रहा साथ

बुमराह की मुश्किलें सिर्फ उनकी फॉर्म तक सीमित नहीं हैं। टीम में दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाज होने के बावजूद दूसरे छोर से दबाव नहीं बन पा रहा। स्पिनर्स भी लगातार रन लुटा रहे हैं, जिससे विपक्षी टीमों को आसानी मिल रही है और बुमराह पर अतिरिक्त दबाव आ रहा है।

पढ़ें :- आईपीएल प्लेऑफ का टिकट NRR से होगा तय! टीमों के लिए सिर्फ जीत नहीं होगी काफी

कप्तानी पर भी उठे सवाल

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुमराह का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा। उनका मानना है कि अगर उन्हें शुरुआत में ओवर नहीं दिया जा रहा, तो उनकी लय प्रभावित हो रही है। स्विंग गेंदबाजों को शुरुआती मदद नहीं मिल रही, जिससे पूरा भार बुमराह पर आ रहा है।

गेंदबाजी में क्या कमी?

अपनी घातक यॉर्कर, इनस्विंग और स्लोअर गेंदों के लिए मशहूर बुमराह इस बार वैसी धार नहीं दिखा पा रहे। न तो उन्हें स्विंग मिल रही है और न ही उनकी स्लोअर गेंदें बल्लेबाजों को चकमा दे पा रही हैं। हालांकि उनकी गति अभी भी 140 किमी/घंटा के आसपास बनी हुई है, लेकिन लाइन-लेंथ और वेरिएशन में कमी साफ नजर आ रही है। कुल मिलाकर,जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के इस खराब प्रदर्शन के पीछे फिटनेस, टीम सपोर्ट की कमी, कप्तानी रणनीति और गेंदबाजी में गिरावट—ये सभी कारण जिम्मेदार नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या वह इस सीजन में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

पढ़ें :- सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने पर उठे सवाल, "नरेन को पूरन से ज्यादा शायद किसी ने नहीं खेला होगा": कोच जस्टिन लेंगर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...