1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अपनी 12 वर्षों की नाकामी का ठीकरा, देश की जनता पर मत फोड़िये, मोदी जी…कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

अपनी 12 वर्षों की नाकामी का ठीकरा, देश की जनता पर मत फोड़िये, मोदी जी…कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जब “ग़रीबी में आटा गीला” हो रहा है तब मोदी जी देश को बचत करने का पाठ पढ़ा रहे हैं। 28 फ़रवरी को West Asia में जंग शुरू हुई, कांग्रेस पार्टी ने हर पहलू को highlight किया—अर्थव्यस्था की बर्बादी, रुपये का लगातार गिरना, पेट्रोल-डीज़ल-LPG के दाम और क़िल्लत, किसानों के लिए Fertiliser की कमी, Food Security पर मंडराता खतरा, दवाइयों के दाम, MSMEs का संकट और बहुत कुछ...

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि, ये मत करिये, वो मत खरीदिये, इसकी बचत कीजिये, Work From Home कीजिये। अपनी 12 वर्षों की नाकामी का ठीकरा, देश की जनता पर फोड़ दिया है।

पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जब “ग़रीबी में आटा गीला” हो रहा है तब मोदी जी देश को बचत करने का पाठ पढ़ा रहे हैं। 28 फ़रवरी को West Asia में जंग शुरू हुई, कांग्रेस पार्टी ने हर पहलू को highlight किया—अर्थव्यस्था की बर्बादी, रुपये का लगातार गिरना, पेट्रोल-डीज़ल-LPG के दाम और क़िल्लत, किसानों के लिए Fertiliser की कमी, Food Security पर मंडराता खतरा, दवाइयों के दाम, MSMEs का संकट और बहुत कुछ…

उन्होंने आगे लिखा, पर प्रधानमंत्री जी क्यों चुनावी प्रचार में मश्गूल थे? क्यों Roadshows कर रहे थे? क्यों कह रहे थे “स्थिति काबू में है”, “सब चंगा सी”? अब जब चुनाव ख़त्म हैं तो देश को उपदेश दिया जा रहा है। ये मत करिये, वो मत खरीदिये, इसकी बचत कीजिये, Work From Home कीजिये …! अपनी 12 वर्षों की नाकामी का ठीकरा, देश की जनता पर मत फोड़िये, मोदी जी…साथ ही लिखा, गोस्वामी तुलसीराम जी ने सही कहा है—”पर उपदेश कुशल बहुतेरे”

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल कम खर्च करने की अपील की है। इसके साथ ही, सोने की खरीद एक साल तक न करने की अपील की है। उन्होंने संकट की घड़ी में एक साल के लिए विदेश यात्राएं और सोना (gold) खरीदने से बचने की सलाह दी। अब इसको लेकर देश में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं ने इन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

 

पढ़ें :- सांसद संजय सिंह, बोले-बेईमानों ने श्मशान घाट तक को नहीं बख्शा, अल्टीमेटम के बाद जागा प्रशासन, मरम्मत कार्य शुरू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...