1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया,अब इस लापरवाही का खामियाजा देश और जनता को उठाना होगा : कांग्रेस

नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया,अब इस लापरवाही का खामियाजा देश और जनता को उठाना होगा : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वहीं, आने वाला वक्त और कठिन होगा। पार्टी ने लिखा कि चुनाव की वजह से मोदी ने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए। अब चुनाव बाद सारी जिम्मेदारी जनता पर थोप कर खुद मजे कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वहीं, आने वाला वक्त और कठिन होगा। पार्टी ने लिखा कि चुनाव की वजह से मोदी ने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए। अब चुनाव बाद सारी जिम्मेदारी जनता पर थोप कर खुद मजे कर रहे हैं।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

• पेट्रोल डीजल मत खरीदो
• सोना मत खरीदो
• खाद का इस्तेमाल कम करो
• खाने वाले तेल का इस्तेमाल कम करो

ये आपदा मोदी जनित है, जब बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश तैयारियों में जुटे थे, तब हमारे राजा बाबू चुनाव-चुनाव खेल रहे थे

सारा बोझ जनता उठाए, ये बस ‘प्रचारमंत्री’ बने यहां-वहां घूमते रहें। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही इसकी चेतावानी दी थी, लेकिन मोदी ने इसके बाद भी तैयारी नहीं की। जब बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश तैयारियों में जुटे थे, तब हमारे राजा बाबू चुनाव-चुनाव खेल रहे थे। ये आपदा मोदी जनित है, जैसे कोविड के वक्त ये सुस्त पड़े रहे। इस बार भी इन्होंने वही काम किया है। अब मोदी की इस लापरवाही का खामियाजा देश और जनता को उठाना होगा।

पढ़ें :- 19 सितंबर को इंदौर में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: राहुल गांधी बोले-इस सिस्टम को बदलने के लिए हर छात्र की आवाज और उनकी राय सुनना ज़रूरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...