1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया धन्यवाद, बोले- ट्रेड डील फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा

PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया धन्यवाद, बोले- ट्रेड डील फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा

India-US trade Deal Framework : भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को फाइनल कर दिया है। इसको लेकर दोनों देशों की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। जिसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ट्रेड डील फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

India-US trade Deal Framework : भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को फाइनल कर दिया है। इसको लेकर दोनों देशों की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। जिसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ट्रेड डील फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा।

पढ़ें :- अखिलेश, बोले- पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय बलों का हुआ दुरुपयोग, फिर भी ममता की होगी ऐतिहासिक जीत

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ” भारत और अमेरिका के लिए बहुत अच्छी खबर! हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मज़बूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूँ।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दिखाता है। यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मज़बूत करता है। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोज़गार पैदा होगा। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा।”

पीएम मोदी ने लिखा, “यह फ्रेमवर्क मज़बूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मज़बूत करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा। जैसे-जैसे भारत एक विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे वैश्विक पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भविष्य-उन्मुख हों, हमारे लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि में योगदान दें।”

पढ़ें :- चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार, 29th April के बाद पेट्रोल-डीज़ल सब होंगे महंगे: राहुल गांधी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...