1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. सलमान खान ने फीस से भरी तिजोरी, चित्रांगदा समेत इन स्टार्स को मिली मोटी रकम

सलमान खान ने फीस से भरी तिजोरी, चित्रांगदा समेत इन स्टार्स को मिली मोटी रकम

मेगास्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' जब से अनाउंस हुआ तब से जबर्दस्त हाइप बना हुआ  है। सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज कर दिया है।  अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में जबदस्त कास्ट नजर आने वाली है।  आइए जानते हैं कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के अलावा बाकी स्टार कास्ट  की कितनी फीस है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Battle Of Galwan Cast Fees: मेगास्टार सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ जब से अनाउंस हुआ तब से जबर्दस्त हाइप बना हुआ  है। सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज कर दिया है।  अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में जबदस्त कास्ट नजर आने वाली है।  आइए जानते हैं कि फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के अलावा बाकी स्टार कास्ट  की कितनी फीस है।

पढ़ें :- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, राहत अभियान में बांटे भोजन और जरूरी सामान

सलमान   खान

सलमान खान को लेकर कई रिपोर्ट में बताया जा चुका है कि वह फीस के साथ ही मुनाफे का हिस्सा लेते हैं।  बताया जा रहा है कि फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए सलमान खान 110 करोड़ रुपये लिए हैं।

गोविंदा

पढ़ें :- काला हिरण विवाद में सलमान खान की बड़ी जीत, फिल्म मेकर्स को कोर्ट की फटकार, हटाना होगा विवादित कंटेंट

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में गोविंदा का कमबैक होने जा रहा है।  सलमान खान और गोविंदा पहले भी साथ में काम कर चुके हैं. इस फिल्म के लिए गोविंदा को 8 करोड़ रुपये दिए जाने की खबरें हैं।

चित्रांगदा सिंह

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं. चित्रांगदा सिंह को लेकर बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं।

पढ़ें :- "सलमान खान डर गया?" आधी रात की पोस्ट ने मचाया बवाल, आखिर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने किसे दिया जवाब?

अंकुर भाटिया

अंकुर भाटिया ने कई मूवीज में काम किया है और अब वह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखाई देने वाले हैं. अंकुर भाटिया इस फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं।

फिल्म बैटल ऑफ गलवानकी रिलीज डेट

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी पसद किया जा रहा है।  फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ आने वाले साल 2026 में 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

पढ़ें :- CJP Protest: सलमान खान ने छात्रों से की घर लौटने की अपील, जानिए सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...