टाटा मोटर्स ने भारतीय आटो बाजार में अपनी पॉपुलर SUV टाटा हैरियर और टाटा सफारी के डीजल वेरिएंट्स में नया Ultra ट्रिम और स्टाइलिश Red Dark Edition लॉन्च कर दिया है।
Tata Harrier – Safari ‘Red Dark Edition’ : टाटा मोटर्स ने भारतीय आटो बाजार में अपनी पॉपुलर SUV टाटा हैरियर और टाटा सफारी के डीजल वेरिएंट्स में नया Ultra ट्रिम और स्टाइलिश Red Dark Edition लॉन्च कर दिया है। इसके पहले ये दोनों ऑप्शन सिर्फ पेट्रोल मॉडल्स में मिलते थे। वही इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने हैरियर अल्ट्रा डीज़ल मैनुअल की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये और Safari Ultra Diesel Manual (7-सीटर) की कीमत 24.49 लाख रुपये रखी है। नयी SUVs की बुकिंग डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है।
कलर
नयी लॉन्च में सबसे ज्यादा ध्यान रेड डार्क एडिशन ने खींचा है। डीजल Harrier में एक्सक्लूसिव नाइट्रो क्रिमसन कलर दिया गया है, जिसे ब्लैक-आउट 19-इंच अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ जोड़ा गया है। Dark Edition ट्रीटमेंट इन दोनों एसयूवी को ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक देता है, जबकि इसकी प्रीमियम फील भी बरकरार रहती है।
दमदार डीजल इंजन
दोनों SUV में 2.0-लीटर Kryojet टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 170PS की पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है।