1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kawasaki 2027 KLX230 :  कावासाकी 2027 KLX230 में मिलता है पावरफुल इंजन , कम हाइट वाले भी ले पाएंगे ऑफ-रोड बाइक का मजा

Kawasaki 2027 KLX230 :  कावासाकी 2027 KLX230 में मिलता है पावरफुल इंजन , कम हाइट वाले भी ले पाएंगे ऑफ-रोड बाइक का मजा

अगर आप ऑफ-रोड बाइकिंग का शैक रखते हैं तो आपके लिए कावासाकी ने कम हाईट वाली Kawasaki 2027 KLX230 नये अवतार में लांच की है। आइए जानते हैं कि इस नई सीरीज में क्या कुछ खास है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kawasaki 2027 KLX230 : अगर आप ऑफ-रोड बाइकिंग का शैक रखते हैं तो आपके लिए कावासाकी ने कम हाईट वाली Kawasaki 2027 KLX230 नये अवतार में लांच की है। आइए जानते हैं कि इस नई सीरीज में क्या कुछ खास है।

पढ़ें :- Skoda Kodiaq RS : स्कोडा कोडियाक RS का पहला बैच हुआ सोल्ड आउट ! जानें दमदार कार के फीचर्स

वेरिएंट्स और कीमत
कावासाकी ने अपनी इस नई सीरीज को तीन अलग-अलग मॉडल्स के साथ पेश किया है। इसमें स्टैंडर्ड KLX230, नया वेरिएंट KLX230 S और पूरी तरह ऑफ-रोड के लिए बना KLX230R S शामिल है। कंपनी ने इस लाइनअप को इस तरह डिजाइन किया है कि यह नए राइडर्स से लेकर प्रोफेशनल ऑफ-रोडर्स तक, सबकी पसंद बन सके।

इंजन और परफॉर्मेंस
वहीं इंजन की बात करें तो 2027 KLX230 रेंज की तीनों बाइक्स में एक जैसा पावरफुल इंजन मिलता है।

फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन
इसमें 233 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,800 rpm पर 19 hp की पावर और 6,200 rpm पर 19 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
6-स्पीड गियरबॉक्स
इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो आपको हाईवे और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतरीन कंट्रोल देता है।
ग्राउंड क्लीयरेंस
इस वेरिएंट में कंपनी ने सीट हाइट को घटाकर 830 mm कर दिया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल की सीट 880 mm ऊंची है। हालांकि, सीट की ऊंचाई कम करने की वजह से इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 255 mm से घटकर 220 mm हो गया है।
कीमत
ऑफ-रोड वाले KLX230R S की कीमत 1.89 लाख रुपये है. वहीं, ऑन-रोड चलने वाले दोनों वेरिएंट्स KLX230 और KLX230 S की कीमत 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।
डिलीवरी
अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो KLX230R S की डिलीवरी अगस्त 2026 के बीच से शुरू होगी।

पढ़ें :- Ather 450 Apex : एथर 450 एपेक्स में मिल रहे लेटेस्ट फीचर्स , जाने कीमत और लुक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...