1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘द केरल स्टोरी 2– गोज़ बियॉन्ड’ का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज़, श्रेया घोषाल की आवाज ने फैंस के छुआ को दिल

‘द केरल स्टोरी 2– गोज़ बियॉन्ड’ का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज़, श्रेया घोषाल की आवाज ने फैंस के छुआ को दिल

The Kerala Story 2– Goes Beyond : नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड (The Kerala Story 2– Goes Beyond) का टीज़र रिलीज हो गया है, जोकि पहली फिल्म से कहीं ज़्यादा शार्प और इंटेंस नज़र आता है। यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

The Kerala Story 2– Goes Beyond : नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड (The Kerala Story 2– Goes Beyond) का टीज़र रिलीज हो गया है, जोकि पहली फिल्म से कहीं ज़्यादा शार्प और इंटेंस नज़र आता है। यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं।

पढ़ें :- The Kerala Story 2 : राहुल गांधी का दो टूक बयान, बोले-'फिल्म, टेलीविजन, मीडिया का हथियार के रूप में किया जा रहा है इस्तेमाल'

द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड में तीन हिंदू लड़कियों की ज़िंदगी उस वक्त अंधेरे में उतरने लगती है, जब वे तीन मुस्लिम युवकों के साथ रिलेशनशिप में आती हैं और प्यार से शुरू हुई ये कहानी कहानी धीरे-धीरे एक साजिश भरे और डरावने सच को उजागर करती है, जिसका केंद्र धार्मिक धर्मांतरण है। एकतरफ जहां फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार चरम पर है वहीं, फिल्म का मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को समर्पित बेहद भावुक गीत ‘ओ माई री’ रिलीज़ हुआ। जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर कर रख दिया है। सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज़ में उतरा यह गाना दिल को छू लेने वाला है।

मन्नन शाह का भावपूर्ण सोलफुल संयोजन और मनोज मुंतशिर के भावनाओं से भरे बोल इस गीत को और भी खास बना देते हैं। इसके अलावा ‘ओ माई री’ विपुल अमृतलाल शाह और श्रेया घोषाल की एक और यादगार जादुई पेशकश है। “अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!” ये टीज़र में गूंजता डायलॉग ही इसकी असली आत्मा और तेवर बता देता है। इससे पहले आयी ‘द केरल स्टोरी’ ने अपनी बेबाक कहानी से पूरे देश को झकझोर दिया था। इसका सीक्वल और भी आगे जाने का वादा करता है। ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें :- फिल्म द केरला स्टोरी-2 गोज बियॉन्ड पर लगी रोक को केरल हाईकोर्ट ने हटाया, जल्द सनिमाघरों में रिलीज हो फिल्म
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...