1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Android 16 का इंतजार खत्म, अब गूगल ने किया लॉन्च , एक ही जगह मिलेंगे सभी फीचर्स

Android 16 का इंतजार खत्म, अब गूगल ने किया लॉन्च , एक ही जगह मिलेंगे सभी फीचर्स

गूगल (Google) ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के तहत QPR1 Beta 1 अपडेट जारी कर दिया है, जो अब चुनिंदा Pixel डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट को एक स्थिर बिल्ड माना जा रहा है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गूगल (Google) ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के तहत QPR1 Beta 1 अपडेट जारी कर दिया है, जो अब चुनिंदा Pixel डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट को एक स्थिर बिल्ड माना जा रहा है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसमें हाल ही में पेश की गई Material 3 Expressive डिजाइन लैंग्वेज के कई एलिमेंट्स शामिल हैं, जिससे यूजर इंटरफेस पहले से ज्यादा आकर्षक और आधुनिक दिखेगा।

पढ़ें :- ओंकार सिंह बत्रा की प्रतिभा के आगे रिकॉर्ड बने बौने, 7 साल की उम्र में वेबसाइट, 16 में सैटेलाइट और अब 20 की उम्र में जुटाए 4.3 मिलियन डॉलर का फंड

किन डिवाइसेज को मिला अपडेट?
Android 16 QPR1 Beta 1 अपडेट फिलहाल Pixel 6, 6a, 6 Pro, 7, 7a, 7 Pro, Fold, Tablet, 8, 8a, 8 Pro, 9, 9a, 9 Pro, 9 Pro XL और 9 Pro Fold के लिए उपलब्ध है। गूगल ने यह भी बताया है कि Android 16 का स्थिर वर्जन जून 2025 से वैश्विक स्तर पर रोलआउट होना शुरू हो जाएगा।

डिजाइन में बड़ा बदलाव: Material 3 Expressive

Material 3 Expressive डिजाइन के साथ Android 16 में नोटिफिकेशन शेड और क्विक सेटिंग्स में नया डिजाइन, लॉक स्क्रीन पर “At a Glance” अब घड़ी के नीचे, होम स्क्रीन ग्रिड साइज्स में नई वैरायटी और लॉन्चर और एप लिस्ट का नया लेआउट मिलेगा। इसके अलावा टाइल्स अब रीसाइजेबल हैं यानी यूजर खुद तय कर सकते हैं कि कौन-सी टाइल कितनी बड़ी हो। Tile का आकार बदला जा सकता है। ब्राइटनेस स्लाइडर अब नया और अधिक यूजर-फ्रेंडली है।

पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...