1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US-Iran tensions : अमेरिका ने अपने नागरिकों से ईरान तुरंत छोड़ने का किया आग्रह , सुरक्षा अलर्ट जारी

US-Iran tensions : अमेरिका ने अपने नागरिकों से ईरान तुरंत छोड़ने का किया आग्रह , सुरक्षा अलर्ट जारी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान में अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने शुक्रवार सुबह एक सख्त चेतावनी जारी किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US-Iran tensions : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान में अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने शुक्रवार सुबह एक सख्त चेतावनी जारी किया है। खबरों के अनुसार, ईरान में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात और बड़े पैमाने पर जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।

पढ़ें :- महंगा हुआ कच्चा तेल, तो खुल सकता है IEA का इमरजेंसी रिजर्व, 32 देशों की तैयारी पर नजर

अमेरिका ने तेहरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से “फौरन देश छोड़ने” और अपने ट्रैवल और जाने का इंतजाम खुद करने को कहा है। चेतावनी में साफ तौर पर कहा गया कि मौजूदा हालात में अमेरिकी सरकार कोई भी कांसुलर या इमरजेंसी मदद (Emergency assistance) नहीं दे पाएगी।

यह सलाह मस्कट में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच होने वाली एक अहम मीटिंग से कुछ घंटे पहले आई है। नोटिस में चेतावनी दी गई कि ईरान में सुरक्षा जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं, Transport services में अचानक रुकावट आ सकती है, और Internet Services आंशिक या पूरी तरह से बंद की जा सकती हैं।

यूएस वर्चुअल एम्बेसी (Virtual U.S. Embassy in Iran) की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सड़कों की बंदी, सार्वजनिक परिवहन में बाधा और इंटरनेट सेवाओं के ठप होने की स्थिति बनी हुई है।

पढ़ें :- '1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधकर तैयार...' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी हत्या की धमकी पर भड़के
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...