1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Video : अर्शदीप सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के हाथ में हाथ डाले धर्मशाला की सड़कों पर हुए स्पॉट, साथ में नहीं थी कोई सिक्योरिटी

Video : अर्शदीप सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के हाथ में हाथ डाले धर्मशाला की सड़कों पर हुए स्पॉट, साथ में नहीं थी कोई सिक्योरिटी

Arshdeep Spotted with His Rumored Girlfriend : आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक अहम मैच खेला जाना है। यह मैच प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए नजरिए से काफी अहम है। जिसके लिए दोनों टीमें पहले ही धर्मशाला पहुंची हैं। इस बीच, पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ धर्मशाला की सड़कों पर बेफिक्र होकर घूमते नजर आए। इस दौरान एक फैन अपने फोन से दोनों को कैद कर लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की लगातार हो रही हार पर, BCCI ने जताई चिंता, सीरीज के बाद होगी समीक्षा बैठक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्रिकेटर अर्शदीप सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर का हाथ थामे हुए घूमते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो किसी फ़ैन ने रिकॉर्ड किया था और बैकग्राउंड में एक आवाज़ सुनाई दे रही है, जिसमें कोई कह रहा है, “यह देखो, कोई सिक्योरिटी नहीं है,” जो क्रिकेटर के इस बेफिक्र अंदाज़ को देखकर हैरानी जता रहा है। यह वीडियो एक्स पर यूज़र निखिल सैनी ने शेयर किया था, जिसके साथ कैप्शन था, “धर्मशाला की सड़कों पर अर्शदीप सिंह, समरीन कौर के साथ। सिर्फ़ हिमाचल में ही आप क्रिकेटर्स को बिना ज़्यादा सिक्योरिटी या किसी हंगामे के इतनी आज़ादी से घूमते हुए देख सकते हैं! फिर भी, यह थोड़ा रिस्की लगता है। सोच रहा हूँ कि ऐसी स्थितियों में खिलाड़ियों के लिए आम तौर पर क्या प्रोटोकॉल होता है?”

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : हर्षित राणा और हर्ष दुबे को मौका! तीसरे वनडे में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव

बता दें कि पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स इस वक्त चौथे और दिल्ली कैपिटल्स आठवें पायदान पर है। पंजाब जिसने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन लगातार तीन मैच में हार के बाद टॉप-4 में उनकी जगह संकट में है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अब अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मैदान पर उतरेगी। इस टीम ने अपने सात मैच गंवा दिये हैं। अगर दिल्ली को पंजाब के खिलाफ हार मिलती है तो वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...