1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO-गुस्से में आग बबूला पत्नी, बोली- तुम्हारे इतने टुकड़े करूंगी कि दुनिया देखती रह जाएगी…

VIDEO-गुस्से में आग बबूला पत्नी, बोली- तुम्हारे इतने टुकड़े करूंगी कि दुनिया देखती रह जाएगी…

VIDEO- सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसे देखकर लोगों रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर अपने पति पर गुस्से में बरसती नजर आती है। उसका गुस्सा इतना ज्यादा है कि लोग सोच में पड़ गए कि आखिर मामला क्या है?

By santosh singh 
Updated Date

VIDEO- सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसे देख लोगों रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर अपने पति पर गुस्से में बरसती नजर आती है। उसका गुस्सा इतना ज्यादा है कि लोग सोच में पड़ गए कि आखिर मामला क्या है? इस वीडियो को सबसे पहले @Aditi_Menon_123 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था और अब यह लाखों लोगों तक पहुंच चुका है। हर कोई इसे शेयर कर रहा है, लाइक कर रहा है और अपनी राय दे रहा है। कोई मजाक में तो कोई गंभीरता से। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है?

पढ़ें :- Video Viral-दारू के नशे में युवती ने सड़क पर किया ऐसा काम, लोगों की शर्म से झुक गई आंखें, फिर देखें आगे क्या हुआ?

जब मैं अपने ऊपर आ जाऊंगी तो तुम्हें ऐसे टुकड़े कर दूंगी कि दुनिया देखने लगेगी

वीडियो महिला बेहद गुस्से में कहती है,कि जब मैं अपने ऊपर आ जाऊंगी तो तुम्हें ऐसे टुकड़े कर दूंगी कि दुनिया देखने लगेगी। वह यह बात कई बार दोहराती है, और बीच-बीच में कैमरे की तरफ देखकर बोलती भी है, जैसे जानबूझकर रिकॉर्डिंग की जा रही हो। उसकी आवाज में गुस्सा और धमकी दोनों झलकते हैं। वहीं उसका पति वीडियो में पूरी तरह शांत बैठा दिखता है, जैसे कुछ कहने की हिम्मत ही न हो। दोनों के बीच जो बहस हो रही है। वह किसी भी आम दंपति के झगड़े जैसी लगती है, लेकिन महिला के लहजे और तेवर ने सबको हिला दिया। खासकर इसलिए क्योंकि वो अपनी गोद में एक छोटे बच्चे को भी थामे हुए है।

अब मर्डर भी लाइव होगा क्या?

वीडियो वायरल (Video Viral) होते ही किसी ने मजाक में लिखा कि भाई रिकॉर्डिंग करके रख लो कल को काम आएगी, तो किसी ने ताना मारा कि अब मर्डर भी लाइव होगा क्या? लेकिन कुछ लोगों ने इस पर चिंता जताई कि बच्चे की मौजूदगी में इस तरह का झगड़ा बहुत गलत मैसेज देता है। कई लोगों ने कहा कि ऐसे गुस्से वाले माहौल में बच्चे पर मानसिक असर पड़ सकता है। कुछ ने महिला के व्यवहार की आलोचना की, जबकि कुछ ने पति की चुप्पी पर सवाल उठाए, “इतना सब बोलने पर भी वह कुछ क्यों नहीं कह रहा?

यूजर्स ने बताया “घर-घर की कहानी”

कई यूजर्स ने इसे “घर-घर की कहानी” बताया तो कुछ ने कहा कि यह घरेलू तनाव की गंभीर झलक है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो असली झगड़े का हिस्सा है या किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा, लेकिन इसने लोगों को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : पॉप स्‍टार शकीरा ने लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'Flying Kiss' वीडियो वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...