1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. a pot full of coins was found: बिजनौर के कब्रिस्तान में खुदाई के दौरान निकला सिक्कों से भरा घड़ा, देख मजदूरों की खुली रह गई आंखें

a pot full of coins was found: बिजनौर के कब्रिस्तान में खुदाई के दौरान निकला सिक्कों से भरा घड़ा, देख मजदूरों की खुली रह गई आंखें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के करौंदा चौधर गांव में कब्रिस्तान में बाउंड्री निर्माण कार्य़ चल रहा था। इस दौरान खुदाई में सिक्कों से भरा घड़ा निकला। जिसे देख मजदूरों की आंखे खुली की खुली रह गई। चांदी के सिक्के समझकर आप में बांटकर घर ले गए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के करौंदा चौधर गांव में कब्रिस्तान में बाउंड्री निर्माण कार्य़ चल रहा था। इस दौरान खुदाई में सिक्कों से भरा घड़ा निकला। जिसे देख मजदूरों की आंखे खुली की खुली रह गई। चांदी के सिक्के समझकर आप में बांटकर घर ले गए।

पढ़ें :- योगी सरकार ने आपदा राहत राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : मानवीय क्षति, फसलों व पशुधन के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव प्रधान को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कब्रिस्तान में खुदाई कराई। खुदाई में दो और घड़े मिले,लेकिन खाली थे। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया और सिक्कों को मजदूरों से बरामद किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बरामद किए गए सिक्के पर अरबी भाषा में 1193 हिजरी लिखा हुआ है। फिलहाल ये किस धातु के हैं और कितने पुराने है इसका पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी में इन्हें मुगलकालीन सिक्के बताया जा रहा है। पुलिस सभी सिक्कों को मालखाने में सुरक्षित रख लिया है और डीएम को इस मामले की रिपोर्ट भेज दी है। डीएम ने पुरातत्व विभाग से सिक्कों की जांच कराने का आदेश दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...