1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की दुगुनी

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की दुगुनी

यूपी की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma Murder Case) में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey), उसकी बहन रश्मि (Sister Rashmi) और ड्राइवर दानिश (Driver Danish) तीनों पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma Murder Case) में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey), उसकी बहन रश्मि (Sister Rashmi) और ड्राइवर दानिश (Driver Danish) तीनों पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे रविवार को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया। हाल ही में मॉडल ने एक वीडियो शेयर कर खुद को निर्दोष बताया था। मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दे रही हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है लखनऊ पुलिस उन्हें ढूढ नहीं पा रही है। गिरफ्तारी में हीलाहवाली करने पर  मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह लाइन हाजिर किए गए।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पुलिस बिछा रही नेपाल में जाल

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ NBW जारी, नेपाल भागने की आशंका

सर्विलांस और डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर की क्राइम टीम समेत कई टीमें लगातार तीनों की गिरफ्तारी के लिए  दे रही हैं दबिश 

 

इससे पहले शद्धा उसकी बहन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने शुक्रवार को एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी किया गया था। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने सुबह तीनों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली थी। पुलिस 10 टीमें फरार आरोपियों के खिलाफ नेपाल और बार्डर से सटे जनपदों में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में शिवा की मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि उसके ड्राइवर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में ड्राइ‌वर दानिश का नाम प्रकाश में आया था। शिवा की मौत के बाद से तीनों फरार चल रहे हैं। सर्विलांस और डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर (Surveillance and DCP Central Vikrant Veer) की क्राइम टीम समेत कई टीमें लगातार तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

भारत-नेपाल सीमा पर पहुंची लखनऊ पुलिस

लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। शुक्रवार शाम लखनऊ की एसओजी, क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तीन से चार घंटे तक चली पड़ताल के दौरान टीम ने दुकानदारों से पूछताछ कर आरोपित की संभावित आवाजाही से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की। जांच में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया। साथ ही भगवानपुर बाजार में जिन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां टीम ने रिकॉर्डिंग देखी।

कहीं बुर्के में तो भारत नहीं आई श्रद्धा?

पुलिस ने दुकानदारों से यह जानने की कोशिश की कि क्या बुर्का पहने कोई महिला नेपाल से भारत में दाखिल हुई थी। साथ ही संभावित स्थानीय मददगारों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। कई घंटे तक फुटेज खंगालने व पूछताछ के बाद लखनऊ से आई टीम लौट गई। जांच में अब तक कोई अहम सुराग मिलने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। श्रद्धा दुबे के संभावित रूप से नेपाल से भारत आने की सूचना के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...