1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ: शराब ना देने पर लोहे की रॉड से ठेके के सेल्समैन की हत्या

लखनऊ: शराब ना देने पर लोहे की रॉड से ठेके के सेल्समैन की हत्या

घटना ढे़डेमऊ गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजय जायसवाल उर्फ रिंकू के रूप में हुई है, जो करीब दो साल से शराब के ठेके पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी ननक्के कश्यप ठेके पर पहुंचा और शराब देने की मांग करने लगा। अजय ने ठेका खुलने से पहले शराब देने से मना किया...

By Harsh 
Updated Date

Lucknow: लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में सोमवार सुबह शराब के ठेके पर मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। ठेका खुलने से पहले शराब मांगने आए एक युवक ने सेल्समैन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आया एक अन्य युवक घायल हो गया।

पढ़ें :- ‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी....अपने जलते घर को देखकर युवती हुई आगबबूला, वीडिओ हुआ वायरल

घटना ढे़डेमऊ गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजय जायसवाल उर्फ रिंकू के रूप में हुई है, जो करीब दो साल से शराब के ठेके पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी ननक्के कश्यप ठेके पर पहुंचा और शराब देने की मांग करने लगा। अजय ने ठेका खुलने से पहले शराब देने से मना किया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने लोहे की रॉड उठाकर अजय के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रज्जन नाम के युवक को भी आरोपी ने पीट दिया।

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ जुटते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। वहीं ग्रामीणों ने इलाके में अवैध शराब बिक्री और देर रात तक चलने वाली गतिविधियों पर भी सवाल उठाए हैं।

पढ़ें :- PUBG पर हुई महिला से दोस्ती, फैजाबाद में कोर्ट मैरिज: लखनऊ से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...