1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips : रेस्टोरेन्ट जैसा दाल मखनी घर पर बनाना हुआ आसान , यहां जाने टिप्स

Coock Tips : रेस्टोरेन्ट जैसा दाल मखनी घर पर बनाना हुआ आसान , यहां जाने टिप्स

रेस्टोरेन्ट जैसे दाल दाल मखनी आप सबको पसंद आती होगी लेकिन बनाना उतना ही कठिन लगता होगा । आज हम आपको एक आसान टिप्स बताएँगे जिसे देखकर आप भी रेस्टोरेन्ट जैसे दाल घर पर बना लेंगे । आइए जानें दाल मखनी बनाने की रेसिपी।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

रेस्टोरेन्ट जैसे दाल दाल मखनी आप सबको पसंद आती होगी लेकिन बनाना उतना ही कठिन लगता होगा । आज हम आपको एक आसान टिप्स बताएँगे जिसे देखकर आप भी रेस्टोरेन्ट जैसे दाल घर पर बना लेंगे । आइए जानें दाल मखनी बनाने की रेसिपी।

पढ़ें :- Coock Tips : चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट choice

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री

– काली उरद दाल (साबुत)- 1/2 कप

– राजमा- 2 बड़े चम्मच

पढ़ें :- Coock Tips : हेल्दी डाइट के लिए परफेक्ट, आज ही बनाएं सोया चंक्स की टेस्टी सब्जी

– 2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए)

– 3 टमाटर (प्यूरी किए हुए)

– हरा धनिया (कटा हुआ)

– अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच

– हरी मिर्च (बारीक कटी)- 2

पढ़ें :- Coock Tips : घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, लोग खाकर हो जाएँगे फिदा

– जीरा- 1 छोटा चम्मच

– गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच

– धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच

– कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच

– हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

– नमक स्वादानुसार

पढ़ें :- Coock Tips: बिना तंदूर के घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल नान, खाकर लोग हो जाएंगे फैन

– मलाई और घी- 1/4 कप

– मक्खन- 2-3 बड़े चम्मच

– घी- 1 बड़ा चम्मच

– तेल- 1 बड़ा चम्मच

विधि :

– सबसे पहले काली उरद दाल और राजमा को अलग-अलग 6-8 घंटे के लिए भिगो दें।

– भीगी हुई दाल और राजमा को प्रेशर कुकर में डालें, उसमें लगभग 3-4 कप पानी, नमक और हल्दी डालकर 6-7 सीटी आने तक पकाएं।

पढ़ें :- Coock Tips : मीठा पसंद हैं, तो डेजर्ट में ट्राई करें कोकोनट रबड़ी; यहां जाने बनाने की Tips

– अब एक कड़ाही में तेल और एक बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें।

–  इसके बाद जीरा डाले  फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

– अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भूनें।

– फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और तेल अलग होने तक भून लें।

–  अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें।

–  मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मसाले से तेल अलग न दिखने लगे और यह गाढ़ा न हो जाए।

–  तैयार मसाले में उबली हुई दाल और राजमा डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं।

– अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर इसे अपनी पसंद का गाढ़ापन दें।

–  इसे कम से कम 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें। बीच-बीच में चलाते रहें।

–  जब दाल अच्छी तरह पक जाए, तो उसमें ताजी मलाई, बचा हुआ मक्खन, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

–  एक बार उबाल आने दें और गैस बंद कर दें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...