1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO-ये साहब रील बनाने के लिए फ्लाईओवर पर चढ़कर टेंपो पर कूदने वाली टाइमिंग में चूके और उनकी जिदंगी बन गई रेल

VIDEO-ये साहब रील बनाने के लिए फ्लाईओवर पर चढ़कर टेंपो पर कूदने वाली टाइमिंग में चूके और उनकी जिदंगी बन गई रेल

आजकल लोगों पर रील का नशा इस कदर सवार है, इसके लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं। ऐसा ही एक युवक ने किया है। युवक फ्लाईओवर पर चढ़ता है और किनारे पर खड़ा होकर कूदने के लिए सही मौके का इंतज़ार करता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आजकल लोगों पर रील का नशा इस कदर सवार है, इसके लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं। ऐसा ही एक युवक ने किया है। युवक फ्लाईओवर पर चढ़ता है और किनारे पर खड़ा होकर कूदने के लिए सही मौके का इंतज़ार करता है।

पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल

कूदने वाले युवक का इरादा था कि जैसे ही नीचे से एक ट्रॉली वैन गुज़रे, वह फिल्मी अंदाज़ में उस पर छलांग लगाए, लेकिन जैसा कि वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है, ट्रॉली वैन मौके से कुछ ही पल पहले निकल जाती है, और युवक कुछ सेकंड की देरी से कूदता है।

इस चूक का अंजाम बेहद दर्दनाक होता है वह न तो टेंपो पर कूद पाता है और न ही खुद को संभाल पाता है। सीधा सड़क पर गिरता है और चलते वाहन के एक हिस्से से टकरा जाता है, जिससे उसे काफी चोटें आती है और वह कराहने लगाता है। रील बनाने के लिए फ्लाईओवर से कूदा युवक।

पढ़ें :- Viral-'समान डिग्री, समान सेवा… फिर वेतन अलग क्यों?' यूपी में जब हक की लड़ाई में महिला डॉक्टर की जिद्द बन पुलिस बस के सामने बनीं ढाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...