1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. चलती ट्रेन में वारदात: कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्री की गोली मारकर हत्या

चलती ट्रेन में वारदात: कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्री की गोली मारकर हत्या

रात करीब 1:35 बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पार कर रही थी। इसी दौरान बोगी के बाथरूम के पास अचानक गोली चलने की आवाज आई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों ने जाकर देखा तो दिनेश शाह खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत ट्रेन स्टाफ को दी गई। इसके बाद ट्रेन जब रात करीब 2:42 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंची...

By Harsh 
Updated Date

वाराणसी :  रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ट्रेन की एस-2 बोगी में हुई, जहां सिर में गोली लगने से यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

पढ़ें :- मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान, गंगा सेवकों ने दिया गंगा को निर्मल रखने का संदेश

मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के बाराचट्टी क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय दिनेश शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ सीतापुर स्थित नैमिषारण्य धाम दर्शन के लिए जा रहा था। दिनेश स्लीपर कोच में सफर कर रहा था, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य जनरल डिब्बे में बैठे थे।

बाथरूम के पास मारी गई गोली

जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:35 बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पार कर रही थी। इसी दौरान बोगी के बाथरूम के पास अचानक गोली चलने की आवाज आई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों ने जाकर देखा तो दिनेश शाह खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत ट्रेन स्टाफ को दी गई। इसके बाद ट्रेन जब रात करीब 2:42 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जांच में जुटी जीआरपी

पढ़ें :- ‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी....अपने जलते घर को देखकर युवती हुई आगबबूला, वीडिओ हुआ वायरल

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस की एक टीम ट्रेन के साथ आगे रवाना की गई है ताकि संदिग्धों और घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें। फिलहाल यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...