1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस ​दिया, तत्काल कार्रवाई की मांग

PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस ​दिया, तत्काल कार्रवाई की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ के दौरान लोकसभा सदस्यों पर आरोप लगाकर संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन किया..

By हर्ष गौतम 
Updated Date

नई दिल्ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ के दौरान लोकसभा सदस्यों पर आरोप लगाकर संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन किया।

पढ़ें :- ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश! गुजरात ATS ने 2 युवकों को दबोचा, सोशल मीडिया से हुए “सेल्फ-रेडिकलाइज्ड”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा की कार्यप्रणाली के नियम 222 के तहत यह नोटिस दिया। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल 2026 को प्रसारित संबोधन में प्रधानमंत्री ने सांसदों के आचरण और मतदान के तरीके पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 29 मिनट का संबोधन उस समय आया, जब ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026’ लोकसभा में पारित नहीं हो सका। यह विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया और गिर गया। इस विधेयक में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने का प्रावधान था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वेणुगोपाल ने अपने पत्र में कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के कर्तव्य पर सवाल उठाना न सिर्फ व्यक्तिगत हमला है, बल्कि यह संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक अधिकारों का भी अपमान है। उन्होंने स्पीकर से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस मामले को लेकर जयराम रमेश ने भी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन विपक्ष की एकजुटता के बाद आया और इसमें कांग्रेस पर कई हमले किए गए। दरअसल, ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026’ लोकसभा में पास नहीं हो पाया, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। अब इसी संबोधन को लेकर कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...