पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने आज अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि 14 जून को प्रस्तावित नौतनवा तहसील घेराव एवं प्रदर्शन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
