1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आठ घंटे पहले अलवर में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, फिर IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म कर हत्या

आठ घंटे पहले अलवर में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, फिर IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म कर हत्या

राजधानी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अदालत से आरोपी की रिमांड मांगकर आगे की पूछताछ करेगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात वाले दिन सुबह उस समय घर में घुसा जब अधिकारी दंपती जिम के लिए निकले थे....

By Harsh Gautam 
Updated Date

IRS Daughter Murder: राजधानी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अदालत से आरोपी की रिमांड मांगकर आगे की पूछताछ करेगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात वाले दिन सुबह उस समय घर में घुसा जब अधिकारी दंपती जिम के लिए निकले थे और लड़की घर में अकेली थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब 41 मिनट तक घर के अंदर रहा और इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें :- UP Heavy Rain : लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, राजधानीवासियों ने ली राहत की सांस

जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस घटना से महज कुछ घंटे पहले अलवर में एक 35 वर्षीय महिला के साथ भी दुष्कर्म किया था। इस वारदात में उसका एक दोस्त भी शामिल बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने अलवर से दिल्ली तक करीब 190 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जिस तरह से घटना को अंजाम दिया, वह बेहद चिंताजनक है। इसी वजह से मनोवैज्ञानिकों की मदद से उसकी मानसिक स्थिति की जांच कराने पर विचार किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को नशा करने और वीडियो गेम खेलने की लत थी। वह आसपास के लोगों और गार्ड से आईआरएस अधिकारी के नाम पर पैसे उधार लेता था। शिकायतों के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। उधर, अलवर की घटना में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पति को बहाने से घर से बाहर ले गया और फिर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पति के लौटने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

मृतक लड़की के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि वह बेहद मेधावी छात्रा थी और यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और सिविल सर्विस में जाने का सपना देख रही थी। वह अनुशासित जीवन जीती थी और सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखती थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

पढ़ें :- अब राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई, बोले-चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...