1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पत्नी की हत्या के बाद कटा हुआ सिर लेकर पूरे गांव को दिखाता रहा पति, शाम को साथ बैठकर पी थी शराब

पत्नी की हत्या के बाद कटा हुआ सिर लेकर पूरे गांव को दिखाता रहा पति, शाम को साथ बैठकर पी थी शराब

गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया,और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने ऐसी हरकत की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी ने एक प्लास्टिक बोरी में पत्नि का सिर रखा और घर से मोटसाइकल से निकल गया और रास्ते में लोगों को खुद ही बताने लगा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है...

By Harsh 
Updated Date

कोरबा (छत्तीसगढ़):  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। बालको नगर के बुंदेली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी चौका देने वाली बात ये है कि वारदात के बाद प​त्नि का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर पूरे गांव में घूमता रहा इस भयावह दृश्य को जिसने भी देखा, वह सन्न रह गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

पुलिस के अनुसार, आरोपी सालिक राम पेशे से मजदूर है और उसकी पत्नी चैत कुंवर के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पत्नी अक्सर पति के चरित्र पर शक करती थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक रूप ले बैठा। घटना वाले दिन भी सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि दिन में मामला शांत हो गया, लेकिन शाम होते-होते फिर तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों शाम को साथ बैठे थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया, जो अचानक उग्र हो गया।

गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया,और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने ऐसी हरकत की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी ने एक प्लास्टिक बोरी में पत्नि का सिर रखा और घर से मोटसाइकल से निकल गया और रास्ते में लोगों को खुद ही बताने लगा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। कई जगह में मोटरसाईकल के उतर लोगों को कटा हुआ सिर भी दिखा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह लोगों को चाकू दिखाकर धमकाते हुए इधर-उधर घूमता रहा, जिससे गांव में भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और आपसी शक इस वारदात की मुख्य वजह सामने आई है। हालांकि, मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपती के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब अपनी मां के साये से वंचित हो गए हैं। गांव में इस घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं लोग इस भयावह वारदात को लेकर अब भी सहमे हुए हैं।

पढ़ें :- राष्ट्रपति ने तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में बदले राज्यपाल, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...