1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार परिवार को 200 मीटर तक घसीटा, मां और 4 वर्षीय बेटी की मौत

वाराणसी में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार परिवार को 200 मीटर तक घसीटा, मां और 4 वर्षीय बेटी की मौत

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और बेटी आराध्या के साथ रिश्तेदारी में आयोजित रिंग सेरेमनी से लौट रही थीं। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब तीनों बाइक से घर वापस जा रहे थे, तभी भुल्लनपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Varanasi:  वाराणसी के लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक गाड़ी के अगले हिस्से में फंस गई और थार चालक उसे लगभग 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का देवर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

पढ़ें :- लखनऊ: मस्जिद के इमाम से पत्नि के अवैध संबंध, जहर देकर बच्चो को मारने की साजिश, पति ने दर्ज कराई FIR

जानकारी के मुताबिक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और बेटी आराध्या के साथ रिश्तेदारी में आयोजित रिंग सेरेमनी से लौट रही थीं। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब तीनों बाइक से घर वापस जा रहे थे, तभी भुल्लनपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को काफी दूर तक घसीटता रहा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में जान गंवाने वाली सोनी के पति मनोज राजभर दुबई में नौकरी करते हैं। पत्नी और बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल मनीष की शादी अभी 15 दिन पहले ही हुई थी। घर में शादी की खुशियां पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मनीष का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद सड़क पर हंगामा

पढ़ें :- चंदौली: अस्पताल में घुसकर दिनदहाड़े मरीज की कनपटी में मारी गोली, इलाज के बहाने घुसा था आरोपी

घटना के बाद आरोपी चालक थार छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...