1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral – जब आवारा कुत्तों ने दौड़ाया तो जान बचाने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई गाय

Video Viral – जब आवारा कुत्तों ने दौड़ाया तो जान बचाने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई गाय

महाराष्ट्र में पुणे की मारत ‘वाड़ा’ के लोगों की नींद शुक्रवार सुबह उस समय शोरगुल से खुल गई, जब आवारा कुत्तों से बचने के लिए एक गाय इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। यह जानकारी  दमकल विभाग के अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार पेठ इलाके के परदेसी वाड़ा में सुबह करीब 6 बजे की है।

By santosh singh 
Updated Date

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे की मारत ‘वाड़ा’ के लोगों की नींद शुक्रवार सुबह उस समय शोरगुल से खुल गई, जब आवारा कुत्तों से बचने के लिए एक गाय इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। यह जानकारी  दमकल विभाग (Fire Department) के अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार पेठ इलाके के परदेसी वाड़ा में सुबह करीब 6 बजे की है। दमकल विभाग (Fire Department)  के अधिकारी ने कहा, कि आवारा कुत्तों के पीछा किए जाने पर एक जर्सी गाय इमारत के परिसर में घुस गई। वह एक संकरी लकड़ी की सीढ़ी से तीसरी मंजिल पर चढ़ गई।

पढ़ें :- जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौत

दमकल विभाग (Fire Department) के अधिकारी ने बताया कि जब स्थानीय लोग गाय को नीचे नहीं उतार सके तो उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया। उन्होंने कहा, कि गाय को सीढ़ियों से नीचे नहीं लाया जा सका। अंतिम उपाय के रूप में, हमने उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और सुरक्षा बेल्ट का इस्तेमाल किया। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा रही है और यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने आवारा कुत्तों से निजात पाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की मांग रखी है। उनका कहना है कि इस दिशा में लल्द से जल्द कदम उठाया जाना चाहिए।

पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...